नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात को ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात को लगभग 10 बजे हुई। भीड़भाड़ भरे बाजार में रात को यकायक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही…
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात को ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात को लगभग 10 बजे हुई। भीड़भाड़ भरे बाजार में रात को यकायक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस, अग्निशमन बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी और एसडीएम नवाजिश खलिक भी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले आसपास की दुकानों और मकानों को खाली कराया गया। आग की भयावहता को देखते हुए हल्द्वानी, भीमताल, रामनगर, अल्मोड़ा और लालकुआं से आग बुझाने वाले वाहन बुलाए गए। बताया जा रहा है कि आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस भवन में आग लगी वह ओल्ड लंदन हाउस बताया जा रहा है। जिसे वर्ष 1863 में अंग्रेजों ने बनाया था। यह पूरी तरह से लकड़ी का बना था।
देर रात 12 बजे तक फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कुछ देर बाद घर की तलाशी ली गई। एडीएम नेगी के अनुसार घर से एक शव बरामद हुआ। शव लापता महिला का बताया जा रहा है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर थी।
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…