हरिद्वार | दो दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैरागी कैंप में आयोजित शांतिकुंज के शताब्दी समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग हिंदुत्व की बात करने से डरते थे, लेकिन आज पूरे देश में हिंदुत्व का नारा गूंज रहा है।
भारतीय परंपरा में हर समस्या का समाधान
समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विश्व की हर समस्या का समाधान मौजूद है। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने जाति, समाज और लिंग भेद से ऊपर उठकर गायत्री मंत्र के माध्यम से हर आत्मा को कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करने का संदेश दिया।
गायत्री आंदोलन ने जोड़े करोड़ों लोग
केंद्रीय गृह मंत्री ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री मंत्र, उपासना और साधना के माध्यम से करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज उन करोड़ों अनुयायियों की जिम्मेदारी है कि वे चिन्मय भाई के नेतृत्व में अगले सौ वर्षों तक नई ऊर्जा और जोश के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाएं।
आचार्य दंपती ने किया युगांतकारी कार्य
अमित शाह ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का कार्य किया। उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन से आज 15 करोड़ से अधिक लोग आध्यात्मिकता के मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखंड ज्योति की शताब्दी उसी परंपरा का प्रतीक है।
राष्ट्रीय पुनर्जागरण से जुड़ा ऐतिहासिक वर्ष
गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 1925-26 राष्ट्रीय पुनर्जागरण का काल था। इसी दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी हुई। यह संयोग दर्शाता है कि उस समय देश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज को दिशा दे रही है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…