Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सबसे पुराने मेले का आगाज, सीएम धामी बोले-पहाड़ी संस्कृति को बचाना जरूरी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 72वें गौचर मेले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने चमोली में 4.93 करोड़ की लागत से उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान पोखरी में रानौ-सिमखोली मोटर मार्ग, काफलपानी से भरतपुर तक मोटर मार्ग विस्तार और चमोली प्रेस क्लब के लिए कक्ष निर्माण जैसी परियोजनाओं की घोषणाएं की.गौचर मेला: राज्य का ऐतिहासिक उत्सवमुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला हमारे राज्य का एक ऐतिहासिक मेला है, जो संस्कृति, बाजार और उद्योग के समन्वय का प्रतीक है. इस मेले के माध्यम से राज्य की समृद्ध परंपराओं को संजोने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है.64 करोड़ 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यासजौलजीबी मेले के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने 64.47 करोड़ की 18 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया. जौलजीबी मेले को भारत-नेपाल-तिब्बत के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया. यह मेला छोटे व्यापारियों और कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच देता है.16 पौराणिक मंदिरों का विकासमुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए “वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम” की सराहना करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में आधुनिक सड़कों, सुरंगों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है. मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत 16 पौराणिक मंदिरों का विकास किया जा रहा है.पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी सरकारमुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी चर्चा की और कहा कि उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान मिल रही है. इसके अलावा, गोचर में हाल ही में शुरू की गई हेली सेवा से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट और श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन देहरादून को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया.मुख्यमंत्री का विजनमुख्यमंत्री ने पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है. मेले में पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति से सजे पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिसमें लोक संगीत, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया जा रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी! –

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी…

6 minutes ago

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

2 hours ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

4 hours ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

4 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

6 hours ago