Categories: hindiUttarakhand

वह लोगों को फंसाती और उसके साथी… उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा हनी ट्रैप गिरोह – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का मुख्य सरगना राशन डीलर है। वह एक महिला के साथ यह धंधा चलाता था। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने शनिवार को बताया कि गिरोह की महिला सदस्य गौरी वर्मा उर्फ दमयंती लोगों को फंसाती और उसके बाद गिरोह के सदस्य महिला के साथ पीड़ित की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर अच्छी खासी रकम ऐंठ लेते।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि काशीपुर के मानपुर रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सतनाम सिंह इस गिरोह के चंगुल में फंस गए जिनसे गिरोह के सदस्यों ने 3,65,000 रुपये ठग लिए। पिछले महीने 21 अक्टूबर को पीड़ित शिक्षक एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से मिले और आपबीती सुनायी। एसएसपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे। इसके बाद मामले की जांच ऊधम सिंह नगर के मानव तस्करी निरोधक बल (एएनटीएफ) की प्रभारी जीतो काम्बोज को सौंपी गई।पुलिस ने पहले आरोपों की तस्दीक की। तथ्य सही पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ काशीपुर थाना में केस दर्ज किया गया। आखिरकार पुलिस ने गिरोह के सरगना अजय गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-21, रूद्रपुर और महिला सदस्य गौरी वर्मा निवासी वार्ड नंबर-18 पंत कालोनी, किच्छा, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पीड़ित लोग लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से बच रहे थे। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई पीड़ित सामने आ रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरोह अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हनी ट्रैप में फंसा चुका है। गिरोह का सदस्य विवेक बाठला उर्फ विक्की फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों ने एक कमरे में महिला के साथ पीड़ित शिक्षक की तस्वीर खींच ली और तस्वीरों को वायरल करने के नाम पर 3,65,000 रुपये उगाहे। अन्य पीड़ित भी अब सामने आ रहे हैं। लिखित शिकायतें मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

18 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

38 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

59 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago