इनक्यूबेशन प्रबंधन से स्टार्टअप्स को मिलेगी मजबूती –

 
 
देहरादून, । ग्राफिक एरा में इनक्यूबेशन प्रोफेशनल्स को नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ सफल स्टार्टअप्स विकसित करने तकनीकों की ट्रेनिंग दी गई।
 
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज इनक्यूबेटर मैनेजर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा की उभरती तकनीकों व एआई के महानिदेशक डॉ अमित आर भट्ट ने कहा कि स्टार्टअप की सफलता केवल विचार पर नहीं, बल्कि उसे सफल व्यवसाय में बदलने पर निर्भर करती है। इनक्यूबेशन मैनेजर उद्योग से जुड़कर छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए सही मार्गदर्शन दें।
 
दो दिवसीय इस आईएमटी के तहत आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन की बुनियादी समझ, बिज़नेस मॉडल, निवेश की संभावनाओं और आय के स्रोतों पर ट्रेनिंग दी गई।
 
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टीबीआई और स्टार्टअप उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी, डॉ दिव्या राजपूत और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

2 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

3 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

4 hours ago