सहसपुर शिविर में महिला की मांग पर तत्काल कार्रवाई, स्वरोजगार को मिला संबल
देहरादून। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में आई एक महिला की मांग पर सरकार की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली।
स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन न होने के कारण काम शुरू नहीं कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी शाम बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। मशीन मिलने से अब वह जूट बैग निर्माण के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ करने के साथ स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी।
सिलाई मशीन मिलने पर बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई ने उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए जूट बैग निर्माण का कार्य शुरू कर सकेंगी।
देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…
देहरादून – – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…