Categories: hindiUttarakhand

रुड़की में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, गन्ना भुगतान और स्मार्ट मीटर का विरोध – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर तहसील परिसर में भारी संख्या में किसान धरने पर बैठ गए. उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. किसानों का कहना है कि उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया गया है. इसी के साथ उन्होंने बिजली स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी विरोध किया है. किसानों ने सोनाली पुल के निर्माण समेत अन्य कई मांगे रखी हैं.बता दें रुड़की तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा इकबालपुर शुगर मिल पर साल 2018 और 2019 का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान सो करोड़ से अधिक है जो अभी तक नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा क्षेत्र में बिजली विभाग की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है. जिसका वह विरोध करते हैं. उनका कहना है कि अगर स्मार्ट मीटर लग जाएंगे तो 15 से 20 दिन में रिचार्ज करना पड़ेगा. उन्होंने कहा जिस हालात में किसान की फसलों के भुगतान डेढ़ साल या दो साल में होतें हों तो वह किसान 15 से 20 दिन या फिर एक महीने में रिचार्ज कैसे करेगा.उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्मार्ट मीटर को बड़े शहरों में लगाया जाए. इसी के साथ उन्होंने पिछले करीब डेढ़ साल से बंद पड़े सोनाली पुल के निर्माण की बात कही. उन्होंने कहा सोलानी पुल बंद होने से स्कूली बच्चों समेत सभी लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है. इस पुल को तत्काल बनवाया जाए. उन्होंने कहा लिब्बरहेड़ी गांव का पुल भी पिछले काफी समय लंबे से बंद है. उस पुल का भी जल्द निर्माण कराया जाए. इन्हीं मांगों को लेकर वह आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कहा आज अन्नदाता भूखों मरने की कगार पर है. किसान का बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तबतक उनका धरना जारी रहेगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

4 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

10 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago