Categories: hindiUttarakhand

जिस भाई की कभी सजाई थी कलाई, उसी ने बहन के सीने पर गोली चलाई; बहनोई को भी… – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ऊधम सिंह नगर : प्रेम विवाह के बाद से ही सोनम की मायके वालों से बोलचाल बंद थी। रक्षाबंधन में उसके मन में कई बार मायके जाकर भाईयों की कलाई में राखी बांधने का विचार आया लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाई। कभी रक्षा का वचन देने वाला भाई ही उसे मौत दे गया।सोनम की जेठानी पूनम ने बताया कि सोनम दोपहर में शौच के लिए पास ही के खेत में ननद की बेटी निशा के साथ गई थी। इसी दौरान पहले से खेत में घात लगाए बैठे राजीव ने उसे गोली मार दी। निशा चीखते-चिल्लाते हुए घर की ओर दौड़ी। इसी बीच आरोपी राजीव भी सोनम के घर पहुंच गया और घर के अंदर पवन को ढूंढते हुए फायर झोंक दिया। उस वक्त पवन घर पर नहीं था। घर पर जेठानी पूनम, उसके दो बच्चे आरुषी और वरुण थे। बच्चे कमरे में सो रहे थे। पूनम ने बताया कि जब उसने राजीव को रोकना चाहा तो उसने उसे भी गोली मारने की धमकी देते हुए दो और फायर कर दिए। घर से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।नन्ही निशा ने बताया आंखों देखा हालनौ वर्षीय निशा घटना से डरी-सहमी घर के आंगन में चारपाई पर बैठी हुई थी। जब अमर उजाला संवाददाता ने घटना के बारे में पूछा, तो बच्ची ने डरे हुए लहजे में बताया कि मैं मामी के साथ खेत में गई थी। मामी बोली कि तू यहां रुक मैं शौच करके आती हूं। मैं कुछ दूरी पर खड़ी रही। इसी बीच मामी का भाई सामने खेत से निकल कर आया और मामी पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही मामी खेत में गिर गईं।बहन गिड़गिड़ाती रही, भाई ने चला दी गोलीमासूम निशा ने बताया कि जब मामी का भाई तमंचा लेकर उनके सामने खड़ा हुआ तो मामी हाथ जोड़कर उससे माफी मांगते हुए गिड़गिड़ा रही थीं। वह बोली, भाई मुझे छोड़ दे, मेरे बच्चे पर रहम खा, लेकिन भाई ने एक नहीं सुनी और उनके सीने पर गोली चला दी।घर में सबसे छोटी थी सोनमग्रामीणों ने बताया कि सोनम पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार में भाइयों व बहनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हुई थी लेकिन सोनम ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर पास के ही गांव महुआडाली के युवक से विवाह कर लिया। तभी से परिवार वालों ने सोनम से नाता तोड़ रखा था लेकिन कभी विरोध नहीं जताया था। हालांकि, बड़े भाई ने अपने मन में रंजिश रखी थी और इसी के चलते मंगलवार को घटना को अंजाम दे डाला।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

4 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

10 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago