शिव सेना मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस –

 
देहरादून। शिव सेना मुख्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के उल्लास के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिव सेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में गौरव कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। शिव सेना परिवार की ओर से उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों, मनमोहक नृत्य, मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। शिव सेना सचिव विकास मल्होत्रा ने भी देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों और बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, पंकज तायल, अरविंद शर्मा, विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी, वासु परविंदा, अमित डिमरी, कविता आहूजा, गौरव कलोनी, किशन गोपाल सिंघल, अभिनव बेदी, गोकुल परविंदा, मोहम्मद फरीद, इक्विन्द्र सिंह, अक्षय शर्मा सहित शिव सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

18 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

39 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago