देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में हरतालिका तीज के पावन अवसर पर मातृशक्ति की ओर से तीज उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर महिलाओं के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तीज के गीतों और उत्सव का आनंद लिया।इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही समाज में नारी शक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को और मजबूत करने का कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि तीज का पर्व प्रेम, आस्था, सौभाग्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम में मातृशक्ति को उपहार भेंट करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी बहनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।समारोह में सुनेना शर्मा, सीमा सहगल, उषा बिरला, गीता चक्रवर्ती, निशी हांडा, मीना ओबरॉय, मीना राणा, कुसुम, सुमन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से प्रेमनगर क्षेत्र में तीज पर्व का उल्लास देखते ही बना।
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…