कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस –

देहरादून। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ देशसेवा एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। पुलिस बल का दायित्व है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानितसमारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसएसपी देहरादून ने प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही सराहनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम भी पढ़कर उपस्थित पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी—जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, देहरादूनप्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादूनजया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम, देहरादूनस्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादूननीलम बमराडा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून
थानों और चौकियों में भी हुआ ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के सभी थाना, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में भी अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया तथा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

27 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

49 minutes ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

1 hour ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

3 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

11 hours ago