ऋषिकेश, । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त को हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने सहायता राशि देने की घोषणा की है।
टीएचडीसीआईएल प्रबंधन के अनुसार हादसे में मृत प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन को ₹5 लाख तथा प्रत्येक घायल श्रमिक को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
प्रबंधन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं। टीएचडीसीआईएल ने कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में संस्था पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रसेवा और कर्तव्य के संकल्प के बीच टीएचडीसीआईएल की यह पहल हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…