Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव में निर्दलियों ने दिखाया दम, मेयर से पार्षद तक BJP-कांग्रेस पर भारी पड़े ये नेता – Uttarakhand

Independents showed their strength in Uttarakhand civic elections, from mayor to councillor, these leaders outweighed BJP-Congressइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार का दिन राजनीति में सराबोर रहा। यहां शहरी निकाय चुनाव के आज नतीजे घोषित हो रहे हैं। राज्य में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों के साथ ही निगम पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना चल रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा है। लेकिन निगम से लेकर पार्षद तक कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। हालांकि अभी काउंटिंग जारी है।उत्तराखंड नगर निकाय के चुनाव परिणाम आ रहे हैं। 11 नगर निगम में 7 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 2 गर निगम में निर्दलीय आगे चल रहे हैं। बात निर्दलीय प्रत्याशियों की करें पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर नगर निगम में आरती भंडारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय और कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत खबर लिखे जाने तक पीछे चल रही थीं। आरती भाजपा की बागी कैंडिडेट हैं।पिथौरागढ़वहीं पिथौरागढ़ में घंटी चुनाव चिह्न से लड़ रहीं निर्दलीय मोनिका महर आगे हैं। मोनिका ने टिकट कटने पर कांग्रेस से बगावत कर दी। उनके पति ऋषेंद्र कांग्रेस के पदाधिकारी थे, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कद्दावर नेता और विधायक मयूख महर ने भी पार्टी लाइन बदलते हुए मोनिका को सपोर्ट किया है। अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं।मसूरीऐसे ही मसूरी नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उपम पावर गुप्ता 700 वोट से आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मेरा सकलानी दूसरे और कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी मंजू भंडारी तीसरे नंबर पर हैं। यहां मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरी थपलियाल, वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी शिवानी भारती, वार्ड नंबर 4 से विशाल निर्दलीय प्रत्याशी विशाल खरोला, वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी रितु चौहान ने जीत हासिल की है।हल्द्वानीवहीं हल्द्वानी के परिणाम पर गौर करें तो यहां वार्ड 1 से निर्दलीय बबली वर्मा जीतीं। वार्ड 20 से निर्दलीय हेमंत शर्मा, वार्ड 2 से निर्दलीय निर्मला तिवारी, वार्ड 48 से निर्दलीय मुकुल बलूटिया, वार्ड 36 से निर्दलीय तनुजा जोशी, वार्ड 21 से निर्दलीय मोहमद गुफरान जीते हैं।गुप्तकाशीगुप्तकाशी में नतीजे की बात करें तो नगर पंचायत गुप्तकाशी की पहली अध्यक्ष बनीं विश्वेशरी देवी बनीं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण नगर पंचायत ऊखीमठ से विजयी रहीं। उधम सिंहनगर के गूलरभोज नगर पंचायत में अप्रत्याशित परिणाम आए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चुग ने 1022 वोटो से जीत दर्ज की है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

4 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

4 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

10 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

10 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

10 hours ago