Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव: जारी है वोटों की गिनती, किसकी खुलेगी किस्मत-किसको मिलेगी निराशा? – Uttarakhand

Uttarakhand civic elections: Counting of votes continues, whose luck will shine and who will be disappointed?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड की 11 नगर निगमों और 100 नगर निकायों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा? इसका फैसला आज यानी कि शनिवार को साफ हो जाएगा. इसी परिणाम को लेकर अब मतगणना भी शुरू हो चुकी है. पूरे उत्तराखंड में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ और लगभग 66 फीसदी वोट पड़े, जो पिछले चुनाव के मुकाबले बहुत कम है. छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ है. कुछ लोगों ने मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने को लेकर हंगामा किया.इस चुनाव में प्रदेश भर की 100 शहरी स्थानीय निकायों के की मतगणना शुरू हो चुकी है. जिनमें शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवार चुनावी रण में थे. इसके अलावा 72 उम्मीदवार मेयर पद के लिए, 445 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और 4888 नगर पार्षद पद के लिए मैदान में थे. इनकी किस्मत का आज फैसला होगा. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है.उत्तराखंड में 11 नगर निगमों समेत 100 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इन नगर निगमों और नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था. निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिंग का काम जारी है.इन नगर निगमों में पहली बार हुए चुनावपिछले छह सालों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है. श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हुए हैं. इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं.कम हुआ मतदान प्रतिशतउत्तराखंड के मतदाताओं में आम चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी मतदान का रुझान कम नजर आया है. 2018 निकाय चुनाव के 69.79 से लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ इस बार मतदान 65.41 प्रतिशत रहा है. जिलेवार आंकड़े देखें तो केवल अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ही मतदान बढ़ा है.सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना हो रही है. प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

3 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

3 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

9 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

9 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

9 hours ago