उत्तराखंडराजनीती
by cradminApril 15, 2026April 15, 2026

Share0
देहरादून , शास्त्री नगर, काँवली स्थित अंबेडकर पार्क में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर उपस्थित रहे। उन्होंने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया तथा समिति के सदस्यों के साथ केक काटकर जयंती मनाई तथा बच्चों को केक खिलाकर खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सशक्त लोकतंत्र के स्तंभ थे। उनके विचारों और संघर्षों के कारण ही आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समानता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, डॉ. भीम राव अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, जितेंदर, जोगिंदर सिंह सहित क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
Share0
