देहरादून, । ग्राफिक एरा में एमबीए के इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज रोचक गतिविधियों, खेलो और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के साथ हुआ।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इस समारोह में सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राज शेखर जोशी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीकी क्रांति नहीं है, यह भविष्य की नई कार्य संस्कृति का आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में वही युवा नेतृत्व करेंगे, जो तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, मानवीय संवेदनाओं और दूरदर्शी सोच का संतुलन स्थापित करेंगे।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मंच है।
इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान आइस-ब्रेकिंग सत्र और रोचक खेलों ने छात्रों की झिझक दूर कर उनके लिए यह दिन यादगार बना दिया। छात्र-छात्राओं ने पास द हूप, चिट बाउल और दमशराज जैसे रोचक खेलों का आनंद लिया।
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…