मातृ..शिशु मृत्यु दर घटाने में कारगर स्तनपान –

 
 
देहरादून ,। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि माताओं, परिवारों, स्वास्थ्यकर्मियों और समाज के सामूहिक सहयोग से ही स्तनपान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।
 
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। डॉ. मीनू ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान चलाए गए व्यापक जनजागरूकता अभियानों की सराहना की।
 
विशिष्ट अतिथि, देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि स्तनपान शिशु के लिए प्रकृति का सबसे संपूर्ण और सुरक्षित आहार है, जो उसे बेहतर पोषण, मजबूत प्रतिरक्षा क्षमता और स्वस्थ विकास प्रदान करता है।
 
सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में प्रसूति वार्ड में नवप्रसूता माताओं के साथ जागरूकता सत्र, ओपीडी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में जनजागरूकता अभियान, कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन, आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग स्टाफ का प्रशिक्षण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान के महत्व, इससे जुड़ी सही जानकारी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
 
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बाल रोग एवं नवजात शिशु रोग विभाग द्वारा किया गया। समापन समारोह में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन. के. मोहिंद्रू, प्रोफेसर एमेरिटस एवं वरिष्ठ नवजात विशेषज्ञ सर्ज एडमिरल डॉ. गिरीश गुप्ता, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रूपा डालमिया सिंह तथा बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. (मेजर) गौरव मुखीजा सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

4 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

12 hours ago