Categories: hindiUttarakhand

संत प्रेमानंद से प्रभावित होकर 10वीं के छात्र ने छोड़ा घर, चार दिन बाद उत्तराखंड में मिला, एक कॉल ने खत्म किया सस्पेंस – myuttarakhandnews.com

शहर के खजराना क्षेत्र से पत्र लिखकर गायब हुए 10वीं के छात्र रुद्र को पुलिस ने चार दिन बाद उत्तराखंड से बरामद कर लिया। वह गुप्तकाशी क्षेत्र में रुका हुआ था। पुलिस को बताया कि वह प्रेमानंद महाराज की रील देखता था। उनके वचनों से प्रभावित हो गया और आध्यात्म से जुड़ने के लिए घर छोड़ दिया।
पुलिस उसे वृंदावन में तलाश रही थी, इसी बीच किशोर ने आधार कार्ड के लिए पिता को कॉल किया। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने रुद्रप्रयाग पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया। रविवार को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
बता दें कि रुद्र पांडे ने 12 मार्च को पत्र लिखकर घर से निकला था, जिसमें उसने प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जाने और “असली परिवार” के पास जाने की बात लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं रुद्र पांडे आ रहा हं महाराज जी, आपके चरणों में। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मम्मी पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया अब मैं चलता हूं।’
वह जाने के पहले घर से 1000 रुपए लेकर गया था और लिखकर गया कि यह रुपए उसका दोस्त आपको लौटा देगा। पुलिस ने इसके बाद अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू की थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

3 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

5 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

6 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

6 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

6 hours ago