Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के बागेश्वर में दूध से निकले कीड़े, क्षेत्र में मचा हड़कंप – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर। क्षेत्र में एक कंपनी के दूध से कथित रूप से कीड़े निकलने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दर्शानी निवासी उपभोक्ता कैलाश ने एक दुग्ध वाहन से दूध खरीदा था। उन्होंने दूध में कीड़े दिखाई देने का दावा किया है। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है।
दुग्ध वाहन से खरीदा था दूधदर्शानी के उप ग्राम प्रधान कैलाश जोशी का कहना है कि उन्होंने एक दुग्ध वाहन से दूध खरीदा था। जब दूध का उपयोग किया तो उसमें कीड़े दिखाई दिए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया और लोगों से दूध खरीदने के बाद दूध की अच्छी तरह जांच करने की अपील की।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दूध जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ में इस तरह की लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दूध के नमूने परीक्षण के लिए भेजने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने कहा कि सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने सैंपल लेकर टेस्ट के लिए लैब में भेज दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

20 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

43 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त

बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर…

3 hours ago