नई दिल्ली: NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन और विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया। सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर उन्होंने कहा कि “छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है।”
क्या कहा धर्मेंद्र प्रधान ने
अपने इस्तीफा पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि पिछले 4 दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनके अनुसार मजबूत और समावेशी शिक्षा व्यवस्था ही राष्ट्र के विकास की आधारशिला है।
NEET-UG विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच CBI को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित CBT मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।”
उन्होंने बताया कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। केंद्र, राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 16 जुलाई को आए परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों को सफलता मिली।
“छात्रों का भविष्य विवादों में न उलझे”
धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें “बेहद व्यथित” किया है।
“यह मेरे व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। मैं नहीं चाहता कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके। इसी भावना के साथ मैंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।”
सरकार और छात्रों के सहयोग का जिक्र
पत्र के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आगे भी वह “भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की आकांक्षाओं” को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।
NEET-UG 3 मई 2026 की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन चल रहा है। सरकार ने तत्काल CBI जांच के आदेश दिए और परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…