आपदा कंट्रोल रूम में चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सचिवालय में मानसून सीजन के दौरान विभाग की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों को मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं को लेकर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों को डाक्टरों, दवाइयों, फार्मासिस्टों, एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, इसलिए सभी जनपद आम जनमानस को जागरूक करें। आपदा संबंधी एलर्ट और सूचनाओं का समय पर प्रचार-प्रसार जरूरी है, इसलिए सूचना प्रसारण तंत्र को सशक्त किया जाए। एलर्ट मिलते ही तुरंत लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि लोग सतर्क हो जाएं।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…