सूचना विभाग में कार्मिकों की हुई पदोन्नति, महानिदेशक सूचना का जताया आभार – my uttarakhand news

देहरादून:- सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड में 13 कार्मिकों की पदोन्नति हुई, जिनमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, संवीक्षक से अनुवादक, प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर कार्मिकों की पदोन्नति हुई है। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) द्वारा कार्मिकों की पदोन्नति पर महानिदेशक, सूचना का आभार जताया गया है। संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल ने कहा कि यह अवसर सभी कार्मिकों के लिए उत्साह एवं खुशी का है। बुदियाल द्वारा सभी कार्मिकों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी गई है। संघ के महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने महानिदेशक, सूचना, अपर निदेशक, सूचना, संयुक्त निदेशक एवं अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों का आभार जताया है। भट्ट ने कहा कि पदोन्नत हुए कार्मिक विभागीय हित एवं राज्य सरकार के प्रचार-प्रसार में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत रावत एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी महानिदेशक, सूचना सहित सभी उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
आज पदोन्नत हुए कार्मिकों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर जगदीश पटवाल, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पर कैलाश सिंह रावत, विजय रावत, गोपाल सिंह, प्रदीप असवाल, अरूण कुमार, मोहम्मद दिलशाद, विदिशा नेगी, माधुरी सेमल्टी, विपिन चन्द्र, संवीक्षक से अनुवादक पर संजय कुमार, कनिष्ठ कैमरामैन से कैमरामैन पद पर सुश्री रूचि जुयाल एवं प्रधान सहायक अतुल कुमार उप्रेती का प्रशासनिक अधिकारी पद पद पदोन्नति हुई है।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) के संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, संगठन मंत्री अंकित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर विजय कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संतोष नेगी, पप्पू चौहान, चन्द्रबल्लभ पंत, नितिश फरासी सहित सभी कार्मिकों द्वारा पदोन्नत हुए साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago