प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, बुक बैंक और डिजिटल लाइब्रेरी पर जोर – my uttarakhand news

 
देहरादून, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव ने स्कूलों में बुक बैंक स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्र कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी पुस्तकें वापस जमा करें, ताकि उन्हें अगले सत्र में अन्य विद्यार्थियों को वितरित किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खराब या वापस न होने वाली पुस्तकों के स्थान पर आवश्यकता अनुसार नई पुस्तकें छपवाई जाएं। इस व्यवस्था से हर वर्ष पुस्तकों पर होने वाला करोड़ों रुपये का खर्च कम किया जा सकेगा।
मुख्य सचिव ने क्लस्टर विद्यालयों में कक्षा कक्षों एवं छात्रावास भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए इसके लिए नाबार्ड से वित्तीय संसाधन सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों में शौचालयों की साफ-सफाई के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित करने पर जोर देते हुए इसके लिए एक सुदृढ़ मैकेनिज्म तैयार करने और अलग से फंडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अधिक पुस्तकों तक पहुंच मिलेगी और उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।
बैठक में सचिव रविनाथ रमन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

7 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

10 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

16 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 hours ago