कम फ्रंट पर काम कर तेजी लाने और साप्ताहिक मॉनिटरिंग के आदेश, जनता की परेशानी कम करने पर जोर
देहरादून, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून शहर में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने पिटकुल को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि पिटकुल सभी स्थानों पर एक साथ कार्य शुरू करने के बजाय सीमित फ्रंट पर काम करते हुए अपनी लेबर को केंद्रित करे, ताकि कार्य तेजी से और निर्धारित समयसीमा में पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि इस रणनीति से पूरे शहर में एक साथ सड़कों की खुदाई से बचा जा सकेगा और नागरिकों को कम से कम असुविधा होगी।
उन्होंने पिटकुल को जिलाधिकारी देहरादून के साथ सतत समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी को अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने को कहा गया। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि एक स्थान पर कार्य पूर्ण होने के बाद ही अन्य स्थानों पर कार्य प्रारंभ करने की अनुमति दी जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…