ग्राफिक एरा में शिक्षक दिवस पर रोचक खेल… –

देहरादून,  शिक्षक दिवस पर ग्राफिक एरा में शिक्षकों के बीच रोचक खेल मुकाबले हुए। इनमें रैपिड फायर, सिचुएशन एंड स्टोरी, डम्ब चराड्स जैसे बुद्धिमत्ता से जुड़े खेल शामिल हैं।ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस पर  ‘सिचुएशन एंड स्टोरी’, ‘डेयर बैलून’ और ‘रैपिड फायर’ जैसे रोचक खेलों ने समारोह में उत्साह भर दिया। सिचुएशन एंड स्टोरी में छात्रों ने शिक्षकों के सामने कोई सिचुएशन रखी थी और शिक्षकों को उससे जुड़े अपने जीवन का कोई किस्सा बताना था। डॉ सुमन नैथानी, डॉ बी पी मिश्रा, जूहि देशमुख ने जिंदगी के रोचक किस्से सुनाये जो मनोरंजक होने के साथ शिक्षाप्रत भी थे। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्वरागिनी क्लब ने किया।दूसरी तरफ ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भी  छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ डम्ब चराड्स और रैपिड फायर जैसे रोचक खेल खेले। शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और गिटार, कोंगो और ड्रम की धुनों के साथ गीत गाकर समारोह में संगीत और उत्साह का रंग भर दिया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां देकर समारोह को और खास बनाया। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

25 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago