रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच –

देहरादून। हल्द्वानी में रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। आगामी सात सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों को लेकर डील रोड स्थित आंबेडकर भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सात सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण में घटना के 26 दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होना सरकार और भाजपा नेताओं के संरक्षण को दर्शाता है।धस्माना ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण की घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा सरकार और नेताओं के दबाव में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी और प्रदेश सरकार की कथित दलित, पिछड़ा वर्ग एवं गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा को इस कथित कृत्य के लिए आने वाले समय में प्रदेश की जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। सात सितंबर का मुख्यमंत्री आवास कूच सरकार के खिलाफ कांग्रेस के बड़े राजनीतिक प्रदर्शन के रूप में सामने आएगा।‘खड़गे का नहीं, दलित-पिछड़े समाज का अपमान’प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार और अन्याय की घटनाएं बढ़ी हैं।मदन लाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और वे राज्यसभा, लोकसभा तथा कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी के जिस मैदान में खड़गे ने रैली को संबोधित किया, उसका शुद्धिकरण किया जाना केवल खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और गरीब तबके का अपमान है।बैठक का संचालन करते हुए धर्मपाल घाघट ने कहा कि सात सितंबर को डील रोड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच में शामिल होंगे। बैठक में अशोक कुमार, नोहर सिंह, करण घाघट और आशीष तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा,…

2 minutes ago

उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिलों पर कार्रवाई, HNB मेडिकल विवि ने 15 प्रवेश किए निरस्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले का मामला लगातार गहराता…

5 minutes ago

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले…

11 minutes ago

डीएवी छात्रसंघ चुनाव पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक, चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान सामने आई परिस्थितियों और चुनाव प्रक्रिया…

18 minutes ago

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने…

24 minutes ago

Uttarakhand Shines at WorldSkills 2026 as Two Young Talents Win Silver Medals | Uttarakhand News Network

Two talented youths from Uttarakhand brought honor to the state by representing the country and…

37 minutes ago