IPS Transfer : 4 IPS अधिकारीयों के तबादले ,देंखे लिस्ट  – Parvatjan

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
3 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।
कुंभ मेले के लिए अहम नियुक्तियां
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) पद से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।
वहीं आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टिहरी से हटाकर कुंभ मेला SSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन दोनों अधिकारियों पर कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
टिहरी में नई तैनाती
तबादलों के तहत श्वेता चौबे को टिहरी जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।

ये भी पढ़े :

शासन का कहना है कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को संतुलित करना और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।विशेष रूप से कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

59 minutes ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

3 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

4 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

5 hours ago