जनपद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है । किसी जिला अधिकारी द्वारा ऐशा फैसला कम ही देखने को मिलता है ।मामला ” विकासखंड गैरसैंण में विधायक निधि के अंतर्गत ग्राम चेपडों के चोरडा तल्ला से स्कूल धार तक पेयजल योजना निर्माण कार्य” का है । जहाँ अनियमितता की शिकायत जिला अधिकारी चमोली को मिली थी ।
शिकायत के निवारण के लिए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और विकास प्राधिकरण गैरसैंण के अवर अभियंता को संयुक्त निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।निरीक्षण टीम द्वारा कार्यदायी संस्था, संबंधित कनिष्ठ अभियंता और शिकायतकर्ता के साथ चोरडा तल्ला से स्कूल धार तोक तक पेयजल लाइन का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
जिसमें कार्यदायी संस्था से पेयजल योजना की एमबी और संबंधित दस्तावेज नहीं मिले।वही जांच के दौरान मुख्य स्रोत पर स्टील चेंबर के साथ ही कुछ पाइप नए और कुछ पुराने पाए गए।
मुख्य स्रोत से 310 मीटर की दूरी के बाद तीन बटे चार इंच की पाइप लाइन को एक बटे दो इंच की छोटी पुरानी पाइप लाइन से जोड़ा गया था, पुरानी पाइप लाइन 940 मीटर आगे तक बिछी है और इससे ही पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई थी ।मौके पर कोई भी कार्य प्रगति पर नहीं पाया गया।
निरीक्षण टीम की जांच आख्या मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के संबंधित कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए है।
क्षेत्र में लोग जिला अधिकारी के इस फैसले की खूब चर्चा कर रहे है ।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ…
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…
देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने…
नैनीताल में यह है घूमने लायक जगहें, जहां झीलों की नर्मी और पहाड़ों की शांति…
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…