Categories: hindiUttarakhand

तपती गर्मी से उत्तराखंड में अभी नहीं मिलेगी राहत, जानकर लगेगा झटका – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं। देहरादून, काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार आदि मैदानी शहरों में पारा 43 के पार पहुंच गया है। देहरादून में गर्मी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां मई महीने में पहली बार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।अभी तक ऑल टाइम रिकॉर्ड 30 मई 2012 का दर्ज है, तब देहरादून का तापमान पिछले साले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार 26 मई के बाद से देहरादून का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा था।फिलहाल गर्मी से राहत नहींअभी देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत दिखती नजर नहीं आ रही हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि यहां दिन के वक्त हीट वेब यानी गर्म हवाएं चलेंगी।अगले पांच दिन भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहने की संभावना है। इसके लिए देहरादून, हरिद्वार उधमसिंहनगर समेत राज्य के मैदानी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय शहरों में भी अभी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश थोड़ा राहत महसूस की जा सकती है।गर्मी बेशुमार, ऊपर से बिजली की मारएक तो गर्मी बेशुमार ऊपर से शहर में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। कई शहरों तापमान 43 के पर दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय घर-दफ्तर और प्रतिष्ठानों से निकलना दूभर हो गया। दोपहर में लोग अपने-अपने घरों में कैद नजर आए। दूसरी ओर, तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी।हरिद्वार में लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोगहरिद्वार में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से को भट्टी जैसी तपन महसूस की गई। दोपहर से शाम चार-पांच बजे तक लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकले। घरों में लगे पंखे और कूलर से भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। धर्मनगरी हरिद्वार में इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

19 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

40 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago