जल संरक्षण के साथ हरियाली और मनोरंजन का संगम, मियांवाला में बना ‘जल सृष्टि पार्क’ –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मियांवाला, देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत करीब 8 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नए पार्क की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए इसे स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सृष्टि पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर संगम है। पार्क को बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि रायपुर क्षेत्र में इस पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोगों को शहर के भीतर ही प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का बेहतर अवसर मिलेगा।पुराने तालाब को मिला नया जीवनमुख्यमंत्री ने पार्क की विशेषता बताते हुए कहा कि निर्माण के दौरान यहां मौजूद पुराने तालाब को समाप्त करने के बजाय उसका पुनर्जीवन किया गया। तालाब के मध्य आकर्षक आइलैंड विकसित किया गया है और लोगों के मनोरंजन के लिए पेडल बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इससे रायपुर क्षेत्र के लोगों को देहरादून में ही ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ का अनुभव मिलेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल और जंगल को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना गया है। ऐसे में पुराने तालाबों और जल स्रोतों का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने का कार्य नहीं, बल्कि अपनी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास भी है।कंक्रीट के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोरमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास का अर्थ केवल कंक्रीट के ढांचे खड़े करना नहीं है। वास्तविक विकास वह है, जिससे लोगों का जीवन आसान हो, शहर सुंदर बने और पर्यावरण सुरक्षित रहे। सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि देहरादून अपनी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। सरकार का प्रयास है कि शहर में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो, लेकिन इसके साथ देहरादून की प्राकृतिक पहचान भी बनी रहे।रायपुर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तारमुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क, सीवर और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति दी जा रही है। सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण के साथ सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम जारी है।पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। पुरानी पाइपलाइनों को बदलने तथा नई पेयजल लाइनों के विस्तार का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ विभिन्न स्थानों पर पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि आईटी पार्क से पॉलीटेक्निक होते हुए मंगलूवाला की ओर सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, बरसात के दौरान बाढ़ और जलभराव की समस्या से राहत के लिए नदियों और बरसाती नालों पर बाढ़ सुरक्षा एवं चैनलाइजेशन के कार्य किए जा रहे हैं।सौंग डैम से मजबूत होगी पेयजल व्यवस्थामुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के लगातार विस्तार और बढ़ती आबादी के साथ पेयजल की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में सौंग डैम जैसी महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे भविष्य में देहरादून की पेयजल व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जहां सड़क की आवश्यकता हो वहां सड़क बने, जहां पेयजल की समस्या हो वहां पानी पहुंचे, जहां जलभराव हो वहां स्थायी समाधान हो और जहां हरियाली की जरूरत हो वहां सुंदर पार्क विकसित किए जाएं।जॉगिंग ट्रैक से चिल्ड्रन पार्क तक सुविधाएंएमडीडीए द्वारा विकसित जल सृष्टि पार्क में पुराने तालाब के पुनर्जीवन के साथ कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पार्क में सुबह-शाम भ्रमण और दौड़ने के लिए जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन पार्क, एजुकेशनल फ्लावर गार्डन, लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र और बैठने की सुविधाएं विकसित की गई हैं। तालाब के बीच आइलैंड और पेडल बोटिंग की सुविधा इसे विशेष आकर्षण प्रदान करती है।पार्क की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारीमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पार्क का निर्माण कर सकती है और सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उसे लंबे समय तक स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना समाज की भी साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने लोगों से पार्क को सरकारी संपत्ति के बजाय अपना पार्क समझकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। बच्चों और युवाओं से पार्क में खेल, योग, दौड़ और अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने जलाशय और पार्क की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयास से ही विकास कार्य लंबे समय तक उपयोगी और सुंदर बने रह सकते हैं। उन्होंने रायपुर क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सौरभ थपलियाल, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक गिरफ्ता – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…

33 minutes ago

शक्ति नहर में कूदे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, ढालीपुर इंटेक से मिला शव – myuttarakhandnews.com

  विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…

41 minutes ago

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार जब्त – myuttarakhandnews.com

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…

47 minutes ago

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

6 hours ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

7 hours ago