एआई के दौर में समस्या समाधान पर जोर जरूरी –

  देहरादून,। यूनाइटेड किंगडम के शिक्षाविद प्रो इयान रॉबर्ट्स ने कहा कि एआई के दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को समस्याओं को समझने, डेटा का सही उपयोग करने और प्रभावी समाधान खोजने के लिए तैयार करना है। यूनाइटेड किंगडम के प्लायमाउथ यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल के हेड प्रो इयान रॉबर्ट्स ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। ‘बदलती दुनिया में वैश्विक कारोबार’ विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में प्लायमाउथ बिजनेस स्कूल के हेड प्रो. इयान रॉबर्ट्स ने कहा कि एआई के आने से ज्ञान तक पहुंच आसान हुई है। छात्रों में सही जानकारी पहचानने, डेटा का विश्लेषण करने और उसके आधार पर समाधान तलाशने की क्षमता विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वास्तविक चुनौतियों से जोड़कर छात्रों को सीखने के अवसर देने से उनमें समस्या समाधान और रचनात्मक सोच की क्षमता विकसित होगी। एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच मानवीय क्षमताओं का महत्व और बढ़ गया है। व्याख्यान माला का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ नवनीत रावत, डॉ अजय पांडे, डॉ एमपी सिंह अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

DIT विश्वविद्यालय में विश्व वास्तुकला दिवस 2026 का आयोजन, आवास के अधिकार, पेशेवर अवसरों और वास्तुकला के भविष्य पर हुई चर्चा –

देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…

35 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

1 hour ago

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…

2 hours ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…

3 hours ago