जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण  – my uttarakhand news

 
 
 
देहरादून, : जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन “मैक्स करो, रिलेक्स करो”, का लॉन्च किया है। पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नज़र आएंगे। यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है। और एक ऐसी कहानी के ज़रिए ब्राण्ड के मुख्य वादे को जीवंत करता है जो दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सके, उन्हें लुभा सके।
यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन। हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नज़रअंदाज़ किया जाता है। सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लम्बे चलने वाले परफोर्मेन्स तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा का आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लम्बे समय तक चलता है।
हल्के-फुल्के और हास्यप्रद अंदाज़ में तैयार किए गए इस टीवी विज्ञापन में अक्षय कुमार एक सामाजिक समारोह की मेजबानी करते नज़र आते हैं। जहां वे उनसे पूछे जाने वाले हर सवाल का एक ही जवाब देते हैं “जेके मैक्स” फिर चाहे सवाल कुछ भी हो। इससे उनके दोस्त उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसका कारण समझ रही हैं। तभी फ्लैशबैक में उनके घर की पेंटिंग का अनुभव दिखाया जाता है, जहां हर विशेषज्ञ पुट्टी, प्राइमर और पेंट के लिए जैके मैक्स के इस्तेमाल की ही सलाह देता है।
 
कैंपेन पर बात करते हुए श्री नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हैड- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, “जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाईट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलबध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफोर्मेन्स का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े।
अमनदीप मल्हारी हैड ऑफ मार्केटिंग- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए। अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्राण्ड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है। हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा”
यह कैंपेन टेलीविज़न, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टचपॉइन्ट्स पर रोलआउट किया जाएगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

5 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

6 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

6 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

6 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

7 hours ago