देहरादून: 28.04.2025 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के मद्देनजर सत्र समाप्ति तक देहरादून शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित धरना-प्रदर्शन को देखते हुए कई स्थानों पर बैरियर और डायवर्जन तय किए गए हैं।
ये रहेंगे प्रमुख बैरियर प्वाइंट
प्रगति विहार बैरियर
शास्त्रीनगर बैरियर
बाईपास बैरियर
डिफेंस कॉलोनी बैरियर
विधानसभा तिराहा बैरियर
भारी वाहनों के लिए व्यवस्था
सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव में रोका जाएगा।
अन्य प्रमुख डायवर्जन
हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 की ओर भेजे जाएंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से गुजरेगा।
मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क मार्ग से भेजे जाएंगे।
मोहकमपुर से शहर की ओर आने वाले वाहन विधानसभा तिराहा–रिस्पना–पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर–ईसी रोड की ओर डायवर्ट होंगे।
जुलूस और बस संचालन
अनुमति प्राप्त जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से शुरू होंगे और वाहनों की पार्किंग रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में होगी।
जुलूस के दौरान रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहन हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजे जाएंगे।
यातायात दबाव की स्थिति में डोईवाला से आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…
12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…