जोशीमठ ( माणा): भारतीय सेना ने किया हिमस्खलन की चपेट में आये 50 कर्मियों का रेस्क्यू, जिसमे 4 की मौत, 4की तलाश अभी भी जारी – myuttarakhandnews.com

जनपद चमोली: जिले में माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों को शनिवार 1मार्च को रेस्क्यू कर लिया गया, जहां से उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
सेना के सूत्रों के अनुसार अब तक कुल 50 श्रमिकों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिसमे 4 की मौत हो चुकी है ।बताया जा रहा है कि हिमस्खलन में फंसे 4 और श्रमिकों की खोजबीन के लिए युद्धस्तर पर अभियान चल रहा है ।आज 2 मार्च को माणा में लापता श्रमवीरों को खोजनें के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है ।
05 कंटेनरों को ट्रेस कर श्रमिकों को सुरक्षित निकालने में राहत और बचाव दलों को सफलता मिली है, अत्यधिक बर्फ होने के कारण 03 कंटेनर ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं।
एम्स ऋषिकेश और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के साथ ही स्थानीय सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।1 मार्च को वायु सेना का एक एम.आई.-17 हेलीकॉप्टर, तीन चीता हेलीकॉप्टर, उत्तराखण्ड सरकार के 02 हेलीकॉप्टर, एम्स ऋषिकेश से एक एयर एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता पड़ने पर और अधिक हेलीकॉप्टर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को दोपहर 03 बजे तक माणा/बदरीनाथ से रेस्क्यू किये गये लोगों में से 29 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ज्योर्तिमठ लाया गया, जिनका उपचार आर्मी अस्पताल में किया जा रहा है।
राहत एवं बचाव कार्य में केंद्र व राज्य की विभिन्न एजेंसियां जुटी हुई हैं। माणा स्थित आर्मी बेस कैम्प के पास आर्मी हेलीपैड को तैयार कर लिया गया है।
एनडीआरएफ की 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
माणा एवलांच रेस्क्यू आज 2 मार्च को पुनः शुरू हुआ ,सेना के 7 और 1 निजी कंपनी का हेली कर रहा आज रेस्क्यू, जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया की कल जो 5 कार्मिकों के लापता होने की सूचना थी ,एक व्यक्ति घर छुट्टी पर था ।इसलिए अब 4 कर्मी लापता है ।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

6 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

34 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

48 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago