दर्शकों के दिल को छू गई ‘सैयारा’, जूही बब्बर सोनी की दमदार प्रस्तुति ने बटोरी तालियां –

 देहरादून ,  । महिला सशक्तीकरण के प्रभावी संदेश के साथ जूही बब्बर सोनी ने  मंच पर जो प्रस्तुति दी, वह दर्शकों के दिलों में उतर गई। विद लव आपकी सैयारा नाटक के प्रभावी मंचन ने दर्शकों को गुदगुदाया भी, झकझोरा भी और समाज में महिलाओं की स्थिति से जुड़ी विभिन्न बातों पर सोचने को मजबूर भी किया।शुक्रवार को सर्वे चौक के समीप स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग और दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। नादिरा जहीर बब्बर की परिकल्पना और जूही बब्बर सोनी के लिखित, निर्देशित व अभिनीत इस नाटक के अभी तक 130 से ज्यादा शो हो चुके हैं।करीब डेढ़ घंटे के इस नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल थीं। उन्होंने प्रस्तुति को बेहद शानदार बताते हुए जूही बब्बर और उनकी पूरी टीम को दून विश्वविद्यालय में इस प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया।कार्यक्रम में सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय के चैयरमैन एसपी सिंह, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना और मशहूर रंगकर्मी आलोक उल्फत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्कृति विभाग के उपनिदेशक शेखर प्रकाश पटवाल ने सभी का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार ने किया । इस मौके पर राकेश मैठाणी, जागृति आदि ने विशेष सहयोग किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

12 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

20 minutes ago