देहरादून, “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना” के घोष के साथ ग्राफिक एरा में श्रीगणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पांच दिनों तक चले गणेश उत्सव का समापन गणपति की विदाई के साथ हुआ। इस पहले विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। छत्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और गीत गाए। कहीं छात्र-छात्राएं खुशी से झूमते नजर आए, तो कहीं एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए उत्सव की खुशी साझा करते दिखे। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना’ के जयकारों के बीच सभी ने उत्साह के साथ उत्सव मनाया। रंगों और उमंग से भरे माहौल में छात्र-छात्राओं ने नम आंखों और भावुक मन से बप्पा को विदाई दी। श्रीगणेश की प्रतिमा को प्रेमनगर में नदी में विसर्जित किया गया।
देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…
देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…
देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…
अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…
हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की आस्था: कल बंद होंगे कपाट, पाक जत्थे की…