Categories: hindiUttarakhand

अभी अभी :उत्तराखंड में ब्रेक फेल होने से हुआ बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, बद्रीनाथ से लौट रहे थे यात्री – Uttarakhand

Just now: A major accident occurred in Uttarakhand due to brake failure, a bus full of devotees overturned, the passengers were returning from Badrinathइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर एक बड़ा हादसा बद्रीनाथ से लौट रही यात्री बस के साथ हुआ, जहां बस पलटने से 11 तीर्थ यात्री घायल हुए हैं. तीन की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे पर पलट गई. घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इस घटना की जानकारी देर से मिली दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. ज्योतिर्मठ कोतवाली के थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अणीमठ के पास बस दुर्घटना की सूचना मिली.घायलों को ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गयादुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बस बदरीनाथ से 29 श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी. बस में घायल हुए श्रद्धालुओं को 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर घायल बैकुंठी देवी, श्रीमती देवी व मीना देवी, सभी राजस्थान निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. इसकी जांच की जा रही है.ड्राइवरों को एडवाइजरी जारीघटना के बाद पुलिस ने इस जगह से गुजरने वाले वाहनों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. वहीँ बढ़ते हादसों को देखते हुए पुलिस का निगरानी दल सतर्क हो गया है. वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है. उधर चारधाम यात्रा जारी है, सतर्कता के बावजूद उत्तराखंड में हादसे लगातार जारी है.जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं, उत्तराखंड पुलिस ने ड्राइवरों को भी एडवाइजरी जारी की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

CM धामी ने उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी’ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में…

16 seconds ago

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

4 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

4 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

5 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

6 hours ago