Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड सरकार को महिलाओं की चेतावनी! कहा- ‘हाईवे पर शराब का बार खोला तो पंचायत चुनावों का करेंगी बहिष्कार’ – Uttarakhand

Women’s warning to Uttarakhand government! Said- ‘If a liquor bar is opened on the highway, we will boycott panchayat elections’इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)गरुड़ । बैजनाथ-ग्वालदम हाईवे में शराब का बार खोले जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी के कनेक्शन के नाम पर खाली कागज में धोखे से उनसे हस्ताक्षर कराए गए। यह ग्रामीणों के साथ छल है। वह किसी भी हाल में बीयर बार खुलने नहीं देंगे। यदि जोर जबर्दस्ती की गई तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।शुक्रवार को रावतकोट-झालामाली-मेलाडुंगरी के महिलाएं तहसील कार्यालय धमके। वहां जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि जिस स्थान पर बार खोलने की तैयारी की जा रही है। वह प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मंदिर के रास्ते में है। कोट भ्रामरी मंदिर जन-जन की आस्था का प्रतीक है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। यहीं पर हनुमान मंदिर है। निकट ही हैलीपेड भी स्थित है।बार खुलने से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे। इसके आसपास पांच 100 परिवारों की 2200 की आबादी कृषि कार्य करती है। महिलाओं का खेतों में जाना मुश्किल हो जाएगा। गांव की शांति भंग हो जाएगी।इस अवसर पर दीपा देवी, गंगा देवी, माया देवी, चंपा देवी, गीता देवी, भावना देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, दिग्विजय फर्सवाण आदि उपस्थित थे। उन्होंने तहसीलदार निशा रानी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

1 minute ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

12 minutes ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

20 minutes ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

24 minutes ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

34 minutes ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

45 minutes ago