ज्योतिर्मठ (जोशीमठ ): 16 मई 2025 को वादी ने शिकायत की उनकी नाबालिग पुत्री 05 मई 2025 से बिना बताए घर से गायब है।पुलिस टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि नाबालिग की दोस्ती आशीष पुत्र नरेश निवासी गांधी नगर ज्योतिर्मठ उम्र 27 वर्ष से थी।जब आशीष से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नाबालिग चारधाम यात्रा करना चाहती थी, इसीलिए वह उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया ।
उसने आगे बताया कि हरिद्वार पहुंचने के बाद उसने नाबालिग को उसके दोस्तों – रोहित कश्यप पुत्र रमेश उम्र 19 वर्ष, निवासी बैरागी कैंप हरिद्वार,जॉनी पुत्र शेर सिंह उम्र 25 वर्ष, निवासी बैरागी कैंप हरिद्वार,और सचिन पुत्र गुड्डू उम्र 29 वर्ष, निवासी बैरागी कैंप, कनखल, हरिद्वार के पास छोड़ दिया था।
नाबालिग को गुप्तकाशी से बरामद किया गया ।
जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी आशीष ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए थे, वहीं रोहित कश्यप द्वारा नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की गई।
यह भी सामने आया कि आशीष नाबालिग को उसके परिजनों की अनुमति के बिना ही अपने साथ ले गया था।
मुख्य आरोपी आशीष और रोहित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में शामिल जॉनी और सचिन, जिन्होंने नाबालिग के गायब होने की सूचना उसके परिजनों को नहीं दी थी, उन्हें भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है।इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, पूर्व में दर्ज अभियोग में अब BNS की धारा 64, 74, 127(2), 239 बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम POCSO Act)की धारा 3/4/7/8/21 की भी बढ़ोतरी की गई है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…