Categories: hindiUttarakhand

हत्या या आत्महत्या? हरिद्वार हाईवे पर पॉलीथीन में लिपटा हुआ मिला शव, पुलिस जांच में होगा खुलासा – Uttarakhand

Murder or suicide? Body found wrapped in polythene on Haridwar highway, police investigation will reveal the truthइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: उत्तराखंड में हरिद्वार हाईवे पर एक लड़के की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़के का शव पॉलिथीन से निपटा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने मर्डर की आशंका जताते हुए पुलिस पर गहनता से जांच करने की मांग उठाई है।पुलिस जांच यह बात सामने आई है कि मृतक लड़का पिछले दो दिन से लापता था। हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर कोतवाली के रसूलपुर के हाइवे पर रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।युवक दो दिन पूर्व से लापता था। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। युवक की मौत से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है। परिजन ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के सुनहरा गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना पुत्र मिठवाराम परिवार की गुजर बसर के लिए ई रिक्शा चलाने का काम करता था।परिजन के मुताबिक 16 मई की सुबह वह ई रिक्शा लेकर रुड़की किराया करने आया था। लेकिन वह शाम के समय तक वापस नही लौटा तो परिजन को उसकी चिंता हुई। परिजन उसकी पूरी रात खोजबीन करते रहे। लेकिन कोई पता नही चल सका। थक हार कर परिजन ने गंगनहर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी।पुलिस भी उसकी तलाश में लगी हुई थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रसूलपुर मैन हाईवे के निकट गहरे गड्डे में पालिथीन में लिपटा हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो शव की पहचान सुनहरा निवासी मुन्ना के रुप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मृतक के परिजनों ने की का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि युवक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले है। शव को एक काली पोलीथीन में लपेटा गया था।जिससे शव की पहचान न हो सके। इस मामले में आधा दर्जन ई रिक्शा चालकों व उसके परिचित लोगो से पुछताछ की जा रही है। मतृक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago