2026 तक चालू होगा कैंची धाम बाईपास, पर्यटन सीजन में राहत को बनेगा बैली ब्रिज – myuttarakhandnews.com

भीमताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। कैंची धाम बाईपास को 15 जून 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि शिप्रा नदी पर प्रस्तावित 74 मीटर लंबे पुल का निर्माण आगामी पर्यटन सीजन से पहले पूरा होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) अस्थायी समाधान के तौर पर बैली ब्रिज का निर्माण करेगा।
सोमवार को भीमताल पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए।
18.2 किलोमीटर लंबा है बाईपास
लोनिवि मंत्री ने बताया कि कैंची धाम बाईपास की कुल लंबाई 18.2 किलोमीटर है। यह भवाली सेनिटोरियम से शुरू होकर रातीघाट होते हुए पाडली तक बनाया जाना है।परियोजना के तहत दो चरणों में काम चल रहा है, जिनमें से दूसरे चरण में 10.22 किलोमीटर क्षेत्र में पहाड़ कटान का कार्य पूरा हो चुका है। अब पुल निर्माण और अन्य संरचनात्मक कार्य शेष हैं।
बैली ब्रिज से मिलेगी अस्थायी राहत
शिप्रा नदी पर स्थायी पुल के निर्माण में समय लगने के चलते विभाग ने बैली ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। यदि यह ब्रिज पर्यटन सीजन से पहले तैयार हो जाता है, तो कैंची धाम और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लंबे जाम से राहत मिलेगी।
योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
इस दौरान सतपाल महाराज ने 1258.12 लाख रुपये की पांच विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
15 जून को लगता है कैंची धाम का मेला
हर वर्ष 15 जून को कैंची धाम में भव्य मेले का आयोजन होता है। इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है और एक से दो लाख श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।बाबा नीब करौरी महाराज ने ही 15 जून 1964 को धाम की प्रतिष्ठा का दिन निर्धारित किया था। इसी दिन हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

13 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

54 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

59 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

1 hour ago