Categories: hindiUttarakhand

कांवड़ यात्रा: उत्तराखंड पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का दायरा, ड्रोन और CCTV कैमरों से 24 घंटे होगी निगरानी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था का दायरा और अधिक बढ़ा दिया है। यात्रा मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक निगरानी प्रणाली के जरिए पूरे मेले पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए इस बार 18 सुपर जोन बनाए जा रहे हैं जबकि वर्ष 2024 में 13 व 2025 में 16 सुपर जोन बनाए गए थे। इसी तरह इस बार 40 जोन बनाए गए हैं जोकि वर्ष 2025 में 37 थे। सेक्टरों की संख्या भी 134 से बढ़ाकर 141 की गई है। सीसीटीवी कैमरों की संख्या 336 से बढ़ाकर 370 की गई है, ताकि यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे मार्ग पर नजर रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में अधिक व्यापक और तकनीक आधारित बनाया गया है।पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार सुरक्षाबल बढ़ाया गया है।
कांस्टेबल से लेकर एएसपी तक 3753 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कांवड़ ड्यूटी में तैनात रहेंगे। वर्ष 2024 में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या 2444 जबकि वर्ष 2025 में कुल संख्या 3256 थी।
केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ-साथ बीडीएस व एटीएस टीमें बढ़ाईकांवड़ यात्रा में पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी दस्ता, बम निरोधक दस्ता व ड्रोन की संख्या भी बढ़ाई गई है। वर्ष 2025 में पीएसी व आइआरबी की 15 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी जोकि इस वर्ष बढ़ाकर 17 की गई है।
इसी तरह केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां 11 से बढ़ाकर 18, बम निरोधक दस्ता की सात टीमों से बढ़ाकर आठ टीमें, स्वान दल सात से बढ़ाकर आठ, आतंकवाद विरोधी दस्ता दो से बढ़ाकर चार, अग्निशमन वाहन 24 से बढ़ाकर 27 व ड्रोन की संख्या 22 से बढ़ाकर 30 की गई है।
वर्ष 2025 में पहुंचे थे 4.52 करोड़ कांवड़ यात्रीकांवड़ यात्रियों की संख्या में हर वर्ष बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2025 में 4.52 करोड़ कांवडयात्री हरिद्वार पहुंचे थे। इनमें सबसे कम 1.67 प्रतिशत कांवड़यात्री उत्तराखंड, पांच प्रतिशत राजस्थान, 8.33 प्रतिशत पंजाब, दिल्ली से 16.67, उत्तर प्रदेश से 26.67 प्रतिशत जबकि सर्वाधिक हरियाणा से 31.67 व 10 प्रतिशत कांवडयात्री अन्य राज्यों से पहुंचे थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

13 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

27 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago