कृष्ण भक्ति में डूबा कौलागढ़, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव –

भक्ति, सेवा और सद्भावना का दिया संदेश, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिरदेहरादून। श्री सत्य साईं सेवा संगठन  एवं कौलागढ़ भजन मंडली के संयुक्त तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कौलागढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिव्य अवसर का पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में दीपक नौटियाल ने सभी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं का स्मरण करते हुए प्रेम, सद्भावना, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, सत्य, धर्म और मानव सेवा का मार्ग दिखाता है।जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। भक्तों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान के जन्मोत्सव में सहभागिता की और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में श्री सत्य साईं सेवा संगठन से जुड़े भक्तगणों के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री सत्य साईं बाबा की आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भगवान के जन्मोत्सव का प्रसाद ग्रहण किया और आध्यात्मिक आनंद में सराबोर होकर एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

‘The Literary Table’ Festival | my uttarakhand news

Bachi Karkaria & Devdutt Patnaik to attend my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Sep: Many of…

3 minutes ago

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

 शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को…

14 minutes ago

‘श्रद्धा–सम्मान : लोकपितृ स्मरण समारोह’ 2 अक्टूबर से –

देहरादून। पितृपक्ष भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, स्मरण और सम्मान व्यक्त करने…

24 minutes ago

इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया –

 देहरादून — इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत अपने कॉर्पोरेट कार्यालय…

30 minutes ago

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन –

  देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी, देहरादून के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तुलाज़ एसीएम स्टूडेंट…

35 minutes ago