श
पीएसी की मैराथन बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ से लेकर जनता के बीच सक्रिय होने के निर्देश
देहरादून, । आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचे। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, पुष्पगुच्छ और जोरदार नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचने के बाद केसी वेणुगोपाल ने सबसे पहले जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठन की मौजूदा स्थिति, जिलों के राजनीतिक समीकरणों और संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी चुनावों के लिए व्यापक रणनीतिक रोडमैप तैयार किया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य के राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया। नेताओं ने जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और भाजपा सरकार के खिलाफ जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।
दौरे के पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों और आनुषंगिक इकाइयों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि वर्ष 2027 की चुनावी लड़ाई संगठन की एकजुटता, अनुशासन और बूथ स्तर की मजबूती से ही जीती जा सकती है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
केसी वेणुगोपाल ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित सभी फ्रंटल संगठनों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर तक समितियों को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ने तथा अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव के इस दौरे और संगठन को दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। पार्टी अब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर संगठनात्मक मजबूती और जनआंदोलनों के जरिए राजनीतिक जमीन तैयार करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, गोविंद सिंह कुंजवाल, काज़ी निजामुद्दीन, प्रदीप टम्टा, करण माहरा, तिलक राज बेहड़, मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, हरीश धामी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ,हीरा सिंह बिष्ट ललित फ़रसवाँ, राजेंद्र शाह,राजेंद्र भंडारी, विजय सारस्वत, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित,जिला अध्यक्षों में सारे जिला अध्यक्ष मौजूद रहे, डॉ जसविंदर सिंह गोगी,मोहित उनियाल, लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, राकेश नेगी, संजय किशोर,अभिनव थापर, कविंद्र इस्तवाल, हरीश ऐठानी, यशपाल चौहान, विशाल भोजक, सुलेमान अली, मोहन काला,शोभा राम, सरोजिनी कैंथुरा,विकास नेगी, सुरेंद्र रांगड़, अस्वनी बहुगुणा, रीता पुष्पवान, राजेश चमोली,गरिमा दसोनी, नितिन बिष्ट, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, आशा शर्मा, नज़मा खान, गोपाल गाड़िया, सुनीत राठौड़, सावित्री थापा, महंत विनय सहित प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और फ्रंटल संगठनों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…