रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन नगरी सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ करते हुए पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत संग्रहालय है। पहली बार सांकरी आगमन पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के स्नेह और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की पारंपरिक लकड़ी की वास्तुकला, लोकगीत, लोकनृत्य और सरल पहाड़ी जीवनशैली उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव होने के साथ-साथ “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के आह्वान के बाद केदारकांठा,हर्षिल,औली,मुनस्यारी और सांकरी जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे सीमांत गांवों में पलायन रुक रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। युवा ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे, होटल और पर्यटन से जुड़े कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तरकाशी में पार्किंग निर्माण,सड़क परियोजनाएं,पुरोला उप जिला चिकित्सालय और तिलोथ विद्युत गृह जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की संवेदनशीलता और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को मजबूत कर रही है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विंटर फेस्टिवल में विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक द्वारा एक विस्तृत एवं लंबी सूची सौंपी गई है,जिसे वह अपने साथ ले जा रहे हैं। सभी मांगों का परीक्षण कर यथा संभव घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। तटाउ महाविद्यालय सड़क मार्ग को भी घोषणा में सम्मिलित करेंगे।
क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि हरकीदून,केदारकांठा, भराड़सर,देवक्यारा,चांईशील और सरूताल जैसे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का मुख्य केंद्र बिंदु पर्यटन नगरी सांकरी है। इसी उद्देश्य से यहां विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है,ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां की समृद्ध संस्कृति,खान-पान,रहन-सहन और पारंपरिक मेहमाननवाजी से रूबरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी और सांकरी का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रसिद्ध होगा। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लाक प्रमुख रणदेब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष शांकरी राजीव कुंवर, मोरी प्रेम चौहान,पुरोला रामचंद्र पंवार,ओबीसी मोर्चा चंडी प्रसाद बेलवाल,परशुराम जगूड़ी,भगत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह देवजानी, मुकेश टम्टा, लोकेंद्र कंडियाल,जगमोहन सिंह, कृपाल राणा, नारायण सिंह चौहान,त्रेपन सिंह राणा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, स्थानीय लोग,जनप्रतिनिधि, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग एवं पर्यटक उपस्थित रहे।
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…