देहरादून। देहरादून शहर में ठंड बढ़ने और हवा की रफ्तार थमने से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ गया है। मंगलवार रात देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। कुछ इलाकों में AQI 320 तक दर्ज किया गया, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है।
दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय श्रीधर ने बताया कि रात करीब 10 बजे के आसपास हवा पूरी तरह थम गई थी। हवा न चलने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में ही जमा हो गए, जिससे प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में तापमान गिरने और नमी बढ़ने से धुंध और प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो जाती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक हवा की गति नहीं बढ़ी और मौसम में बदलाव नहीं हुआ, तो वायु गुणवत्ता में और गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
शीतलहर से निपटने के निर्देश
शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शीतलहर से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने, अलाव जलाने और अस्थायी रैनबसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

2 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

2 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

2 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

2 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

2 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

2 hours ago