देहरादून एक समय मे महिलाओं के लिये सबसे सुरक्षित शहर माना जाता था । एजुकेशन हब के नाम से प्रसिद्ध इन खूबसूरत शहर ने जैसे जैसे लोगों का प्यार पाया वैसे वैसे बढ़ती भीड़ के साथ साथ यहाँ की फिजाओं के अपराधों की दुर्गध बढ़ने लगी ।एशे में आजकल की आधुनिक दुनिया मे बड़े हो रहे किशोर भी किसी भी अपराध को करने से नहीं हिचक रहे ।ताजा मामला थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र का है जहाँ एक महिला ने शिकायत की सोसाइटी एरिया, सेंट मेरी गली में एक वरना कार संख्या यू0के0-04 एल-3730 में सवार युवको द्वारा पूर्व में उनकी तरफ अश्लील इशारे करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तथा विरोध करने पर मौके से भाग गए थे ।वही आज 4 अगस्त 2024 को पुनः उनके द्वारा इस प्रकार की घटना को करने का प्रयास किया गया, जिनमें से 3 युवकों को महिला द्वारा आस-पास के लोगो की सहायता से पकड लिया और पुलिस के हवाले किया ।जिसके आधार पर मु0अ0सं0-100/24 धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया ।प्रारम्भिक जांच पता चला कि तीनों युवक अभी बालिग नहीं हुए इसलिए नियमानुसार पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है ।
Post Views: 12
Post navigation
Udham Singh Nagar: मां के कारण दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल, जानिये…
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक देहरादून द्वारा उत्तराखंड में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं व्हाइट कार्ड धारकों के लिए…
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड आवास एवं विकास…
नैनीताल पुलिस ने पूरे जिले में किया अलर्ट जारी, आईजी ने खुद संभाली कमान; जानें…
हरिद्वार: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी के खिलाफ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के तरला नागल में दून हेलीड्रोम में एटीसी…