Categories: hindiUttarakhand

खानपुर विधायक की डीजीपी और एसएसपी को खुली चेतावनी, जानें क्या है मामला – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुके है लेकिन चुनाव के दौरान हुए मुकदमों को लेकर खींचतान जारी है. हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार और एसएसपी हरिद्वार को खुली चेतावनी दी है. उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है. उसकी जांच तक नही की गई. उन्होंने कहा कि इस मामले की तीन दिन में जांच पूरी की जाय अगर में दोषी हूं तो मुझे अरेस्ट किया जाए. अन्यथा इस मुकदमे को खत्म किया जाए.हरिद्वार में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार और बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थको में हाथापाई हुई थी जिसके बाद पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसको लेकर अब उमेश कुमार ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के लिए एक वीडियो जारी खुली चेतावनी दी है.वीडियो जारी कर दी चेतावनीइस वीडियो को लेकर एबीपी लाइव ने एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल से बात कि तो उन्होंने बताया कि मुझे भी जानकारी मिली है. ऐसे वीडियो हम उसे दिखवा रहे है और उसके बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमने सब नियम अनुसार काम किया है बाकी हम इस विषय पर हम बाद में बात करेंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान हुई घटना को लेकर पुलिस ने उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इसको लेकर एमएलए उमेश कुमार ने पुलिस को आंदोलन की खुली चेतावनी दी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

49 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago