Categories: hindiUttarakhand

आचार संहिता से 2024 में नहीं छूटेगा पीछा, उत्तराखंड में लोकसभा के बाद निकाय फिर उपचुनाव – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: साल 2024 उत्तराखंड में आचार संहिता के नाम रहने वाला है। अभी छह जून तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी रहेगी, इसके बाद जून में ही निकाय चुनावों की भी आचार संहिता लागू हो सकती है। जबकि सितंबर तक दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव और फिर नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने हैं।इससे राज्य में विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। उत्तराखंड में 16 मार्च से लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, हालांकि प्रदेश में मतदान सम्पन्न हो चुका है फिर भी लोकसभा चुनाव आचार संहिता मतगणना के बाद छह जून तक प्रभावी रहेगी। इस बीच प्रदेश में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है, जून अंत या जुलाई शुरुआत तक निकाय चुनाव होने की संभावना है। इस कारण लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद निकाय क्षेत्र में फिर आचार संहिता लागू हो जाएगी, जो करीब एक महीने तक लागू रह सकती है।इस बीच प्रदेश में मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा के लिए भी उपचुनाव होने हैं। उक्त उपचुनाव सितंबर से पहले कराए जाने हैं, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जिलों में फिर करीब एक महीने के लिए आचार संहिता लागू होगी। जबकि इस साल के अंत में हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। चायतीराज विभाग इसके लिए परिसीमन का काम प्रारंभ कर चुका है। इस तरह यदि पंचायत चुनाव तय समय पर हो पाए तो नवंबर में ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस तरह साल 2024 के ज्यादातर महीने आचार संहिता के नाम रहेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

15 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago