Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लॉन्च हुई ‘भागीरथ’ ऐप, जानें कैसे और क्या काम करेगी ये App – Uttarakhand

‘Bhagirath’ app launched in Uttarakhand, know how and what this app will doइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून. उत्तराखंड में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘जल संरक्षण अभियान 2025’ की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने ‘धारा मेरा-नौला मेरा, गांव मेरा-प्रयास मेरा’ थीम पर आधारित इस अभियान का शुभारंभ किया और एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप ‘भागीरथ’ (Bhagirath App) को लॉन्च किया. मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. राज्य सरकार ने प्रदेश के परंपरागत जल स्रोतों, धाराओं और नौलों के संरक्षण के लिए ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिवाइव अथॉरिटी’ (SARRA) का गठन किया है. SARRA ने पिछले वर्ष करीब 6500 जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ठोस कदम उठाए हैं. इसके साथ ही लगभग 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल को संरक्षित करने में सफलता हासिल की गई है.सीएम धामी ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि मैदानी क्षेत्रों में भू-जल रिचार्ज के लिए केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के साथ मिलकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसके अलावा नयार, सौंग, उत्तरवाहिनी शिप्रा और गौड़ी नदियों के पुनर्जीवन के लिए IIT रुड़की और NIH रुड़की के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है.जानें क्या है ‘भागीरथ’ मोबाइल ऐप?जल संरक्षण अभियान को आम जनता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भागीरथ’ मोबाइल ऐप लॉन्च की है. इस ऐप के माध्यम से राज्य के किसी भी नागरिक को अपने क्षेत्र के संकटग्रस्त, सूखते या क्रिटिकल जल स्रोतों की जानकारी साझा करने की सुविधा मिलेगी. सरकार उस सूचना के आधार पर संबंधित जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करेगी. यह ऐप जनता को सीधे इस अभियान से जोड़ने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का बेहतरीन जरिया साबित होगा. ‘भागीरथ’ एप के जरिए जल संकट वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर समय रहते सुधार के कदम उठाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं ताकि उत्तराखंड की नदियों, नौलों और धाराओं को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago